ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

जून में पैदा हुए लोगों का स्वभाव कैसा होता है जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

 वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का जन्म एक खास दिन, समय, महीने और साल में होता है। हर माह और दिन निश्चित रूप से अलग होता है। इतना ही नहीं हर मिनट जन्म लेने वाले जातकों के गुण और स्वभाव भी अलग-अलग होते हैं। किसी भी जातक का भूत, भविष्य और वर्तमान जानने के अलावा जन्म तारीख और महीने के आधार पर काफी हद तक जाना जा सकता है। जून का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। जून अंग्रेजी कैलेंडर का छठा माह है। आइए जानते हैं जून में जन्म लोगों के स्वभाव कैसा होता है।

स्वभाव से विनम्र होते हैं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून महीने में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से विनम्र होते हैं। यह अच्छे व्यक्तित्व के होते हैं। अपने स्वभाव के कारण कभी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते। इस वजह से सभी उन्हें खूब पसंद करते हैं।

मिलनसार स्वभाव

जून के महीने में जन्म लेने वाले लोग काफी मिलनसार होते है। ये लोगों से बहुत जल्द घुलमिल जाते हैं और सबको अपना बनाने में विश्वास रखते हैं।

कल्पना में खोए रहते हैं

जून के महीने में जन्मे लोग हमेशा कल्पना में खोए रहते हैं। इनका मन कभी शांत नहीं रहता। इस महीने में पैदा हुए लोगों के पास विचारों की कमी नहीं होती है।

थोड़े मूडी होते हैं

जून के महीने में जन्में लोग थोड़े मूडी होते हैं। उनका मिजाज समय-समय पर बदलता रहता है। ऐसे में दूसरों को इनके स्वभाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

गुस्सैल स्वभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। छोटी बातों पर भी नाराज हो जाते हैं। हालांकि इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहता है।

प्रेम जीवन

जून महीने में जन्म लोगों को रिश्तों पर बहुत भरोसा होता है। इन लोगों में धोखा देने की प्रवृति नहीं होती है। ये उसी से शादी करते हैं जिसे प्यार करते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Related Articles

Back to top button