ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर महिला ने लगाया पति पर मारपीट अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप।

ग्वालियर: मायके से दहेज में कार, सोने की चेन व पांच लाख नहीं लाने पर पति ने अमानवियता की हदे पार कर दी। इसके बाद हैवान पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जब उसने विरोध किया तो उसकी बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं बेरहम ससुरालियों ने उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से की।पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म और ससुरालियों के खिलाफ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है।यह है पूरा मामलाग्वालियर शहर के तारागंज निवासी महिला ने शिकायत की है कि 2 साल पहले 14 मई 2021 को उसकी शादी बीना निवासी सुनील रैकवार से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति सुनील व अन्य परिजन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे और जब उनकी मांग नहीं मानी तो पति उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाने का प्रयास किया उसका विरोध किया तो पति ने उसे लात घूसों से बेरहमी से पीटा फिर अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद पति उसके साथ आए दिन गलत काम करता रहा। जब पीड़िता ने अपने ससुराल वालों को पति को समझाने को कहा तो उल्टा ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। और कहा कि अपने मायके से कार सोने-चांदी के जेवरात और 5 लाख रुपए लेकर आना तभी उसे घर में घुसने देंगे। दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ दुष्कर्म सहित ससुराल वालों पर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिसमहिला थाना प्रभारी अनीता मिश्रा का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button