ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सूर्य का हुआ रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश इन राशियों के भाग्य में आएगी तेजी

 सूर्य ने 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। सूरज के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में रौनक आने की प्रबल संभावना है। सूर्य की यह स्थिति 9 दिनों तक रहेगी। इस अवधि में 4 राशियों को करियर में बड़ी छलांग लगाने का मौका मिल सकता है। साथ ही आर्थिक संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं 2 जून तक किन राशियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

मेष राशि

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में रहने से मेष राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस राशि के जातक आर्थिक दायरे में विस्तार का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी के माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि

वृष राशिवालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी हो सकता है। आपको अपनी स्किल्स को सुधारने का अवसर मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल पाने के लिए उचित समय है। लोगों का विश्वास और प्रेम आपक लिए बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ का संकेत है। सपने पूरे करने के अवसर सामने आएंगे। शेयर बाजार में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूरज के नक्षत्र परिवर्तन से भाग्य का साथ मिल सकता है। आने वाले समय में अच्छी प्रगति का अनुभव हो सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Related Articles

Back to top button