ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश इन राशियों की चमकेगी किस्मत होगी तरक्की

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक अवधि के बाद हर एक ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही 25 मई को ग्रहों के राजा सूर्य ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून, गुरुवार को शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से कई राशियों पर इसका असर पड़ेगा। रोहिणी नक्षत्र पर चंद्रमा का शासन है, इसलिए चंद्रमा सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं इस परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इस आर्टिकल में हम उन राशियों के बारे में जानेंगे, जिनको इस परिवर्तन का लाभ मिलेगा।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी बनेगा और वृषभ राशि के दूसरे भाव में रहेगा। ये व्यक्ति धन और मधुर संबंधों से संपन्न होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन में विशेष लाभ होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी में लाभ हो सकता है। मेष राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप शत्रुओं के भारी पड़ सकते हैं।

वृषभ

इस राशि के जातकों के लिए, सूर्य चतुर्थ भाव का स्वामी है और पहले भाव में स्थित होगा। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा और पैसों के लेन-देन में भी फायदा होगा। इस राशि के जातकों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। करियर में भी तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

सिंह

सूर्य इस राशि में दसवें भाव में स्थित है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। सूर्य सिंह राशि के जातकों को एक असाधारण करियर का आशीर्वाद देगा। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आपके काम की तारीफ कार्यक्षेत्र में हो सकती है। इससे आपकी पदोन्नति की भी राह खुलेगी। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत हो सकती है।

धनु

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य नवम भाव का स्वामी होकर छठे भाव में विराजमान होगा। इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग खेल में हैं उनका करियर इस दौरान काफी अच्छा रह सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button