ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गाँजा की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को गाँजा व कार के साथ किया गिरफ्तार ।

मुरैना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने 45 किलो, 600 ग्राम गांजा पकड़ा है। यह गांजा आन्ध्रप्रदेश से लाया जा रहा था। पुलिस ने धौलपुर रोड पर वन चौकी के पास बेरीकेट्स लगाकर गांजा तस्करों को पकड़ा है। मौके से पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें, कि सिविल लाइन थाना पुलिस को खबर लगी कि ग्वालियर से धौलपुर की तरफ गांजा ले जाया जा रहा है। गांजा एक होंडा सिटी कार में ले जाया जा रहा है। पुलिस ने आरटीओ बैरियर पार धौलपुर रोड स्थित वन चौकी के सामने बेरीकेट्स लगा दिए। जैसे ही गांजे वाली होंडा सिटी कार जिसका नंबर-DL4CNC4703 ग्वालियर से आती दिखाई दी पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। कार के रुकते ही उसमें से तीन युवक तेजी से बाहर के लिए लपके, वे भागने की फिराक में थे, लेकिन भाग नहीं सके। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे भरतपुर के रहने वाले हैं। तीनों युवकों के नाम अशोक कटारा, नवीन कटारा व अजय शर्मा हैं तथा तीनों युवक भरतपुर के रहने वाले हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि आंध्रप्रदेश से गांजा लाया जाता है जिसे वे बीच में ही उतार लेते हैं और भरतपुर व राजस्थान ले जा रहे थए। कुल 45 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) एवं एक होंडा सिटी कार सहित तीन गाँजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जब्त किया गया गाँजा व कार की कीमत करीब 750000 रूपये है। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण के विरूद्ध थाना सिविल लाइन में अप.क्रं. 630/23 धारा 8/20 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण से जब्तशुदा मादक पदार्थ (गाँजा) के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक प्रवीण सिंह चौहान, उनि. संतोष बाबू गौतम, प्र.आर. 427 सुनील कुमार, प्र. आर. 179 अवनीश शर्मा, आर. 17 संजय गुर्जर, आर. 189 रविकांत शर्मा, आर. 440 विजयपाल गुर्जर, आर. 798 मुनेन्द्र सिंह चौहान, आर. 261 जितेन्द्र सिंह तोमर, आर. 1168 ऋषिकेश भदौरिया की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button