मुख्य समाचार
थाना बामौर पुलिस द्वारा अवैध चंबल रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रेक्टर ट्रोली सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
मुरैना: पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा गंभीर अवैध चंबल रेत पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कस्बा भ्रमण फूलपुर रोड पर जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि फैक्ट्री एरिया तरफ से एक ट्रेक्टर ट्रोली जिसमें चंबल का अवैध रेत भरा हुआ है ग्वालियर तरफ जा रहा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु बुद्धीपुरा चौकी एबी रोड पर पहुँचकर वाहन चैकिंग लगाई तभी समय करीब सुबह 07.00 बजे मुरैना से ग्वालियर जाने वाली रोड पर एक ट्रेक्टर स्वराज 735 नीले रंग का रेत से भरी ट्रोली जिस पर ट्रेक्टर के दोनो मटगार्ड पर एक-एक व्यक्ति तथा एक व्यक्ति ट्रेक्टर को चला रहा था आता हुआ दिखा जिसे हमराही फोर्स की मदद से रोका तभी उक्त ट्रेक्टर के मटगाडों पर बैठे दोनो व्यक्ति चालक से जोर-जोर से चिल्लाकर कह रहे थे मादरचोद पुलिसवालो पर ट्रेक्टर चढा दो तभी ट्रैक्टर चालक ने उत्तेजित होकर जान से मारने की नियत से ट्रेक्टर को खतरनाक तरीके से चलाकर एकदम सामने से पुलिस पर ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश करने पर उन्हें फोर्स की मदद से पकड़ा पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पते पूछे गए तो ट्रेक्टर चालक ने अपना नाम पान सिंह पुत्र उत्तम सिंह गुर्जर उम्र 32 साल निवासी ग्राम बँधा थाना सरायछीता का होना बताया तथा मटगार्ड पर बैठे एक व्यक्ति ने अपना नाम योगेन्द्र पुत्र संतोषी गुर्जर उम्र 28 साल निवासी ग्राम बंधा थाना सरायछोता तथा दूसरे ने अपना नाम रामदास पुत्र केशव सिंह गुर्जर उम्र 25 साल निवासी संजय नगर जीरा हाल जैतपुर रोड बामौर का होना बताया तथा ट्रैक्टर चालक से ट्रोली मे भरी रेत के संबंध मे रोयल्टी चाही तो नहीं होना बतायी तथा चंबल की रेत होना बताया तथा न ही ट्रेक्टर के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया उक्त आरोपीगण का कृत्य धारा 307,379,414 ताहि 4(1), 18 (1). 21 (1) खनिज अधीनियम व 39/192 146 / 196 3/181 एमव्ही एक्ट के तहत दंडनीय होने से मौके पर उक्त ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP06 AC 4650 मय रेत से भरी ट्रोली को जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया तथा आरोपीगण पान सिंह गुर्जर, योगेन्द्र गुर्जर निवासीगण बंधा थाना सरायछोला व रामदास गुर्जर निवासी संजय नगर जौरा हाल जैतपुर रोड बामौर को गिरफ्तार किया गया। थाना वापसी पर अप.क्र. 258/23 धारा 307,379,414 ताहि 4(1), 18 (1).21 (1) खनिज अधीनियम व 39/192 146/196. 3/181 एमव्ही एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामौर निरीक्षक वीर सिंह कुशवाह, उनि नीलम यादव, सउनि निहाल सिंह, सउनि किशन सिंह, प्रआर 1012 दामोदर सिंह, प्रआर 343 राजेन्द्र सिंह, प्रआर 148 राजकुमार सिंह, प्रआर 920 प्रवेन्द्र सिंह, प्रआर 238 ऋषिकेश शर्मा, आर 1224 दीपक, आर 1311 चेतराम, आर 1317 रवि कुमार, आर. 729 सतेन्द्र सिंह, आर 1115 जितेन्द्र सिंह, आर. 744 जितेन्द्र गुर्जर, प्रआर चालक 830 शिवशंकर सिंह भदोरिया की सराहनीय भूमिका रही है।



