ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पशु चराने गए किसान पर तेंदुए ने किया हमला तेंदुए की मौत

 खरगोन। पशु चराने गए एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया।हमले में किसान घायल हाे गया। बताया जा रहा है कि आत्मरक्षा में किसान ने तेंदुए को मार डाला। हालांकि वन विभाग के अफसर किसान द्वारा तेंदुए को मारने की बात की पुष्टिनहीं कर रहे हैं।

अफसरों का कहना है कि तेंदुए के शव का पीएम किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार झिरन्या के समीपवर्ती ग्राम नानकोड़ी (चैनपुर) के एक खेत में तेंदुए द्वारा पशु चराने गए एक आदिवासी किसान उमेश पूत्र मुन्नालाल पर हमले और उक्त वन्य पशु की मृत्यु की घटना से सर्वत्र सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में वहां ग्रामीण जन और वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। सब रेंज प्रभारी (चैनपुर) पप्पू महाजन बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह 7:30 बजे उक्त घटनाक्रम की सूचना मिली थी और वे तत्काल प्रातः 8:20 बजे घटनास्थल पहुंच गए थे।

उन्होंने मौके से तत्काल भीड़ हटाई और तब तक अन्य वन अधिकारी भी पहुंच गए थे। इनमें वन परीक्षेत्र अधिकारी चिरीया संजय चौहान और सब रेंज प्रभारी चिरीया चैनसिंह मंडलोई एवं सुंदरलाल सेन (झिरन्या) वन कर्मी आदि प्रमुख थे। वहां खेत में तेंदुए का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

इसी दौरान तहसीलदार और नायब तहसीलदार विजेंद्र कटारा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल किसान को शासकीय वाहन से खरगोन रवाना किया। घटना अनुसार वह पशु चराने गया था और तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था।

Related Articles

Back to top button