ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचारमुरैनाश्योपुर एक्सप्रेस (ई-पेपर)सच टाइम्स (ई-पेपर)

सिहोनिया पुलिस की दरिंदगी 181 नंबर पर शिकायत करने पर शिकायत कर्ता को घर से उठाकर पीटा।

मुरैना जिले में सीएम हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस के खिलाफ शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से युवक के शरीर पर निशान पड़ गए हैं। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मातापुरा गांव निवासी धर्मेंद्र तोमर ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर पुलिस के खिलाफ शिकायत की थी, जिससे बौखलाए पुलिसकर्मियों ने उसे घर से उठाकर थाने ले गए। जहां उसके साथ लात-घूसों और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे युवक अधमरा हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी रूबी तोमर ने युवक को धमकी दी है कि उसने शिकायत की तो बड़ा मामला दर्ज कर किया जाएगा, जिसमें उसकी जमानत भी नहीं होगी। मामले में पीड़ित ने बताया कि प्रमोद तोमर जो पुलिस की मुखबिरी का काम करता है, उसके कहने पर आरक्षक राहुल सिकरवार, शैलेंद्र सिकरवार, राहुल राजावत और थाना प्रभारी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घर पर आए और उसे उठाकर थाने ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की और एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराया गया और कहा कि हमने झूठी शिकायत की है। आपको शिकायत वापस लेनी पड़ेगी। पुलिस का कहना है हमारे पास सूचना नहीं है जैसी ही अगर पीड़ित व्यक्ति शिकायत करता है तो कार्यवाही करेंगे एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button