ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा नही हो रही सुनवाई महिला ने लगाई कलेक्टर से गुहार।

मुरैना के पोरसा में एक बुजुर्ग महिला की जमीन पर उसके गांव के दो लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। महिला ने तहसीलदार के यहां आवेदन किया तो तहसीलदार ने जबरिया कब्जा हटाने के आदेश दिए लेकिन तब तक उनका स्थानान्तरण हो गया। महिला व उसके बेटे का कहना है कि अब दूसरे तहसीलदार उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। पोरसा कस्बे के मंसूरपुरा गांव में सोमता बाई पत्नी स्व: तोताराम जाटव अपने बेटे के साथ रहती है। उसकी जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। उन लोगों ने उसकी एक बिस्वा भूमि दबा ली है। महिला का कहना है कि उसकी भूमि का खसरा क्रमांक-183 तथा रकवा 0.125 है। उसमें से एक बिस्वा जमीन उत्तर दिशा की तरफ वाली पर उसके गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उस जमीन पर रामेश्वर व योगेन्द्र ने जबरन कब्जा कर लिया है। इसके लिए उनके द्वारा पोरसा के तहसीलदार के यहां आवेदन लगाया गया था तथा तहसीलदार ने कब्जा हटाने के आदेश भी दिए थे लेकिन तब कर उनका स्थानान्तरण हो गया। महिला व उसके बेटे का कहना है कि जो दूसरे तहसीलदार आए हैं वे उनकी जमीन के कब्जे को हटाने के लिए तैयार नहीं है। जिसको लेकर वे कलेक्टर के पास आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button