मुख्य समाचार
मध्यप्रदेश के सागर में सड़क हादसे में तीन की मौत।
सागर जिले के बांदरी बाईपास नेशनल हाईवे एनएच 44 पर बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार पुरुष प्रेम पटेल उम्र 35 वर्ष, महिला मंजिली बाई उम्र 42 वर्ष, बच्चा दिव्यांश 2 वर्ष की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार बांदरी से मेहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 9050 की चपेट में आ गए। जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि बाइक पर 3 लोग सवार थे। जिसमें एक पुरुष, एक महिला, एक बच्चा सवार था। उन्होंने बताया कि युवक की मौके पर मौत हो गई। बच्चे और महिला गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायल को 100 डायल की मदद से सागर रेफर कर किया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पुरुष झिला बरोदिया का निवासी था और महिला बच्चे पिठौरिया के निवासी थे। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बांदरी पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।


