ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कांग्रेस विधायक खादर ने अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र, निर्वाचित होने पर बनेंगे पहले मुस्लिम सभापति

पूर्व मंत्री एवं पांच बार के विधायक यू. टी. खादर ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलुरु विधानसभा क्षेत्र से विधायक खादर ने विधानसभा सचिव के कार्यालय में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, मंत्री बी. जेड. जमीर अहमद खान और अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विधानसभा अध्यक्ष के लिए बुधवार को चुनाव होना है। परिपाटी के अनुसार, सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को आम तौर पर सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है। निर्वाचित होने पर खादर कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर सेवा देने वाले पहले मुस्लिम नेता होंगे। खादर ने पिछली विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में सेवाएं दी थीं और पूर्व में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button