ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

ब्लैक डॉग पालने से भी दूर होते हैं ग्रह दोष घर में नहीं आती है बुरी शक्तियां

कुत्ते की वफादारी के किस्से तो आपने कई सुने होंगे। कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार दोस्त बताया गया है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि काला कुत्ता पालने से ग्रह दोषों का भी निवारण होता है। लाल किताब के मुताबिक Black Dog पालने से एक तरह जहां घर की सुरक्षा में भी मदद तो मिलती ही है, वहीं दूसरी ओर घर में काला कुत्ता पालना शुभ माना जाता है। यदि घर में काला कुत्ता रहता है तो नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता है और घर में रहने वाले लोगों का शनि व केतु ग्रह भी मजबूत हो जाता है। यहां जानें ज्योतिष में काले कुत्ते को पालने का क्या महत्व बताया गया है –

दूर होती है संतान सुख की बाधा

यदि घर में काला कुत्ता पाला जाता है तो व्यक्ति को संतान सुख प्राप्ति में जो भी बाधाएं आती है, वह दूर हो जाती है। काला कुत्ता पालने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और यह संतान के स्वास्थ्य के लिए भी शुभ होता है।

नहीं होती कभी भी आर्थिक तंगी

काला कुत्ता पालने से आर्थिक संकट भी दूर होता है। परिवार पर कभी कोई अचानक आर्थिक संकट नहीं आता है और रुका हुआ पैसा भी वापस आने लगता है। यह व्यक्ति को नौकरी और कार्यक्षेत्र में भी सफलता दिलाता है। व्यापार में भी अच्छा लाभ दिलाता है।

दूर होते हैं सभी ग्रह दोष

लाल किताब के मुताबिक काले कुत्ते को केतु ग्रह का प्रतीक माना गया है । यदि कोई जातक केतु ग्रह की शांति करना चाहता है तो उसे काले कुत्ते की सेवा करना चाहिए। ऐसा करने से केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। काला कुत्ता पालने से भैरव बाबा भी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलती है।

घर में नहीं आती है नेगेटिव एनर्जी

घर में यदि काला कुत्ता पाला जाता है तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। बुरी शक्तियों का वास नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि कुत्ते में ऐसी शक्ति होती है कि वह भविष्य की घटनाओं को भी देख सकता है और किसी बुरी स्थिति पर घर के लोगों को अलर्ट भी कर देता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button