ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

विंड चाइम खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान आवाज से है घर की खुशहाली का सीधा संबंध

 वास्तु शास्त्र में विंड चाइम का बहुत महत्व बताया गया है। इसकी आकृति के साथ-साथ इसकी आवाज भी काफी मायने रखती है। ऐसा माना जाता है कि विंड चाइम की आवाज और लक का संबंध सीधा-सीधा रहता है। हमारे घर में शुभ और अच्छे वातावरण का निर्माण विंड चाइम की आवाज पर ही निर्भर करता है।

जी हां, वास्तु के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जितनी अच्छी और मधुर विंड चाइम की आवाज होगी। उतनी ही तेजी से घर में गुड लक की एंट्री होगी। साथ ही घर में और घर के सदस्यों में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहेगी। ऐसा भी कहा जाता है कि जितनी अच्छी विंड चाइम की आवाज होगी। घर का माहौल भी उतना ही अच्छा रहेगा। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है।

विंड चाइम गिफ्ट करना रहता है शुभ

यह आपके लक को बढ़ाने के साथ-साथ आपके आस-पास की ऊर्जा को भी अच्छा रखती है। किसी को तोहफा देने के लिए भी विंड चाइम एक अच्छा ऑप्शन है। इसे आप अपने लवमेट या जीवनसाथी को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। आपका यह गिफ्ट उन्हें खुशी प्रदान करेगा। लेकिन विंड चाइम खरीदते समय उसकी आवाज का खास ध्यान रखना चाहिए।

धीमी और मधुर आवाज से घर में आती है खुशहाली

आजकल बाजारों में कई तरह की विंड चाइम मिलती है, लेकिन क्या आप जानते है कि विंड चाइम की आवाज का संबंध हमारे घर की खुशहाली से होता है। ऐसे में हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विंड चाइम मधुर आवाज करने वाली हो।

धातुओं वाले विंड चाइम दिखने में तो बहुत सुंदर होते हैं, लेकिन उनसे उत्पन्न होने वाली आवाज कानों को चुभने वाली होती है और कई तो बिना आवाज के ही होती हैं। इसलिए विंड चाइम खरीदते समय उसकी आवाज का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। धीमी और मधुर आवाज से ही घर में खुशहाली आती है।

Related Articles

Back to top button