ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मौनी राॅय ने किया कान्स रेड कारपेट पर शानदार डेब्यू ब्लैक ब्यूटी बनकर जीता लोगों का दिल

Cannes 2023: टेलीविजन दुनिया की शानदार एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी पर भी राज किया है। अब एक्ट्रेस कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपनी ग्लैमरस अदाओं का जलवा दिखाती हुई नजर आईं। मौनी राॅय ने 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल पर अपना डेब्यू किया है। उन्होंने रेड कारपेट पर अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने कान्स डेब्यू में मौनी राॅय ने काफी अलग लुक रखा था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। कांस के रेड कारपेट पर मौनी ने पहले दिन येलो लुक में एंट्री की। उन्होंने एटेलियर जुहरा का डिजाइनर येलो वन शोल्डर गाउन पहना था।

मौनी के लुक ने जीता दिल

एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ सनग्लासेस भी स्टाइल किए थे। उन्होंने मल्टी कलर की ज्वेलरी भी पहन रखी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ मौनी काफी खूबसूरत लग रही थीं। मौनी का ये लुक फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी पसंद आया। एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने भी कमेंट कर अपने रिएक्शन दिए हैं। मौनी के पोस्ट पर दिशा ने लिखा ओएमजी, बहुत खूबसूरत। इतना ही नहीं मौनी ने अपने दूसरे लुक भी काफी कहर ढाया। मौनी ने रेड कारपेट पर ब्लैक ड्रेस में वॉक किया।

सेलेब्स ने भी की तारीफ

तारिक एडिज की डिजाइनर स्ट्रैपलेस मरमेड ड्रेस में मौनी काफी खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस काफी स्टाइल में कार से उतरते हुए रैंप पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए। अपने स्लीक हेयर के साथ एक्ट्रेस के लाइट मेकअप में भी हर किसी को इंप्रेस किया। टेलीविजन के कई सितारों ने मौनी के लुक की काफी तारीफ की। मौनी के करियर की बात करें तो उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी से शुरुआत की थी। वे देवों के देव महादेव और नागिन जैसे हिट सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने गोल्ड फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं आखिरी बार उन्होंने अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम किया था।

Related Articles

Back to top button