ऑस्ट्रेलिया का हैरिस पार्क अब होगा लिटिल इंडिया यहां हर दूसरा व्यक्ति भारतीय

कैसा है ऑस्ट्रेलिया का ‘लिटिल इंडिया’
Wigram Street में भारतीय की सैकड़ों दुकानें
हैरिस पार्क का सबसे प्रमुख कमर्शियल एरिया Wigram Street में है और यहां कई भारतीय किराना स्टोर, मसाले की दुकानें, कपड़ों के अलावा गहनों की दुकानें हैं। ‘लिटिल इंडिया’ में आपको कई भारतीयों के रेस्तरां और भोजनालय भी मिल जाएंगे, जहां स्थानीय ऑस्ट्रेलियाई भी खाना खाने आते हैं। यहां परंपरागत भारतीय मिठाइयां, स्ट्रीट फूड काफी पसंद किए जाते हैं। दीपावली और होली के साथ अन्य भारतीय त्योहारों पर हर साल यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी की जाती है।
Little India में 6 लाख से ज्यादा भारतीय
ऑस्ट्रेलिया के Little India में करीब 6 लाख भारतीय रहते हैं, जो यहां की कुल आबादी का करीब 45 फीसदी है। इसमें भी 15 फीसदी लोग गुजराती बोलने वाले हैं। 11 फीसदी लोग हिंदी भाषी और 5 फीसदी आबादी पंजाबी लोगों की है। शेष आबादी में भारत के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे लोग हैं। यहां पहुंचने पर ऐसा आभास होता है, जैसे हम किसी मिनी इंडिया में पहुंच गए हैं।
देश लोगों की संख्या (प्रतिशत में)
भारत 45.4
नेपाल 5.9
चीन 4.2
लेबनान 2.8
फिलीपींस 2.3
भाषा संख्या (प्रतिशत में)
गुजराती 15.1
हिंदी 11.6
पंजाबी 6.6
नेपाली 0.1
तेलुगु 0.1