ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कलयुगी मां ने धारदार हथियार से की अपने बेटे की हत्या वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार किया है। बेटे की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण उसके उपचार में हो रहे खर्च और बेटे के बहू के साथ आए दिन की झगड़े से वह परेशान हो गई थी। उसने बहू के मायके जाने के बाद अपने पुत्र को मौत के घाट उतार दिया।

पुत्र के मानसिक इलाज में हो रहे खर्च एवं बहू के साथ लड़ाई-झगड़े से थी परेशान

दरअसल, यह ग्राम पंचायत गंगरेल के बाजार पारा का है। रुद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मई को बाजार पारा गंगरेल में गणेश पटेल 40 वर्ष पुत्र संतराम पटेल की किसी ने धारदार हथियार से पेट में मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की माता फुलेश्वरी पटेल की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने मृतक के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की। तब पता चला कि मृतक की पत्नी एवं उनकी सास के साथ आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा होता है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की मां से पूछताछ की जिसमें शक की सुई उसके ऊपर ही घूमने लगी।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान मृतक की मां ने बताया कि मानसिक स्थिति खराब होने के कारण अपने बेटे के इलाज एवं बहु से लड़ाई-झगड़े से तंग आ चुकी थी। एक सप्ताह पूर्व उसके बेटे गणेश पटेल ने बोला कि उसके पास घर नहीं है एवं पैसा भी नहीं है। वह अपनी पत्नी के साथ पुराने घर में आकर रहना चाह रहा। वह बहू को साथ में नही रखना चाहती थी।

जिसके कारण बेटे के साथ वाद-विवाद हुआ था। बेटे की मानसिक स्थिति बचपन से ठीक नहीं थी, जिसका इलाज मनोरोग चिकित्सालय माना तुता से चल रहा था।

बेटे का मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आये दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता था। उसके इलाज के दवाई का खर्च भी मां होने के कारण उसे ही उठाना पड़ता था। 14 मई को मृतक गणेश की पत्नी शादी में अपने मायके बरदेभांठा कांकेर चली गई।

बेटे को अकेला पाकर आरोपित मानी 15 मई को तड़के तीन बजे पुत्र गणेश पटेल की किचन में रखे हंसिया से उसके पेट में वार कर हत्या दी। पुलिस ने आरोपित फुलेश्वरी साहू 65 वर्ष को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button