ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

185 सदस्य वाले परिवार से मिलने पहुंचे Sara Ali Khan और Vicky Kaushal शेयर की फोटोज

 बाॅलीवुड सेलेब्स सारा अली खान और विक्की कौशल रविवार शाम अजमेर सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। दोनों ने यहां जियारत की और मजार शरीफ पर मखमली चादर चढ़ाई। दोनों सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की सक्सेस के लिए दुआ करने पहुंचे थे। दरगाह के खादिम मोहम्मद सकी ने उन्हें जियारत कराई और तबर्रुक भेंट किया। इससे पहले दरगाह पहुंचने पर उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ जमा हो गई। फिल्मी सितारों को अपने आसपास देख लोग उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए थे।

अजमेर दरगाह पहुंचे विक्की और सारा

काफी मशक्कत के बाद सारा और विक्की को सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार शरीफ तक ले जाया गया। जहां आस्ताना में बरामदे में बैठ सारा ने कुछ देर दुआ की। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए दुआ की। फिल्मी सितारे ऑटो रिक्शा से दरगाह शरीफ पहुंचे थे फिर भी लोगों ने उन्हें पहचान लिया। बता दें कि विक्की कौशल और सारा अली खान अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ सिलसिले में जयपुर आए हुए थे। जहां से वे शाम को अजमेर के लिए रवाना हुए। यहां वे सीधे दरगाह पहुंचे। इसके बाद वे अजमेर के रामसर गांव भी पहुंचे।

185 सदस्य वाला परिवार

रामसर में गांव के लोगों ने पगड़ी और माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया। यहां दोनों 185 लोगों के एक परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। विक्की और सारा रामसर गांव में जिस परिवार से मिलने पहुंचे थे, उसमें कुल 185 सदस्य रहते हैं। ये परिवार नसीराबाद उपखंड के गांव में रहता है। इस परिवार के मुखिया भंवरलाल माली हैं। इस घर के परिवार के लिए रोजाना 75 किलो आटे की रोटियां बनाई जाती है। 10 चूल्हों में रोटियां तैयार की जाती है।

Related Articles

Back to top button