ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सप्ताह के सात दिन इन कार्यों के लिए निश्चित पढ़ें क्या हैं

सात दिनों के लिए शास्‍त्रों में कुछ कार्य निश्‍चित किए गए हैं। इन कार्यों को पूरा करके हम सुख सुविधा की सभी आवश्‍यकता पूरी कर सकते हैं। तय दिन के अनुसार कार्य करें तो निश्‍चित ही सफलता मिलती है। लाभ प्राप्ति के भी आसार रहते हैं।

सोमवार प्रवेश के लिए शुभ

सोमवार के स्वामी सौम्य चंद्रमा हैं। विवाह, नामकरण, गृह-निर्माण, विद्यालय में प्रवेश के लिए शुभ हैं। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे सज्जन होते हैं। इस दिन दक्षिण की दिशा में यात्रा की जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है।

मंगलवार शुभ-अशुभ प्रभावों वाला

मंगलवार के स्वामी सेनापति मंगल हैं। यह किसी काम के लिए शुभ तो कुछ कामों के लिए अशुभ हैं। मकान की खरीद-बिक्री, वस्त्र खरीदना, सिलवाना ठीक नहीं। इस दिन जन्म लेने वाले जातक क्रोधी स्वभाव के होते हैं। पूर्व व दक्षिण दिशाओं में यात्रा कर सकते हैं।

बुधवार कई मायने में उत्तम

इनका स्वामी कुमार बुध हैं। यह शुभ वारों की श्रेणी में आते हैं। पूर्व और पश्चिम की यात्रा में कोई परेशानी नहीं आती है। गृह प्रवेश, हल चलाने, अध्ययन प्रारंभ करने व नए कपड़े पहनने के लिए उत्तम हैं। इस दिन जन्म लेने वाले जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

गुरुवार सभी कार्यों के लिए शुभ

इनके स्वामी बृहस्पति हैं। यह दिन भी सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। प्रारंभ किए सभी कार्य सिद्ध होते हैं। किसी भी दिशा की यात्रा शुभ फलदायक सिद्ध होती है। इस दिन जन्म लेने वाले जातक सद्गुणी, धार्मिक रुचियों वाले तथा तेजस्वी होते हैं।

शुक्रवार को सभी कार्य होते हैं सिद्ध

इनका स्वामी शुक्र है। इस दिन जन्म लेने वाले जातक रसिक स्वभाव के होने के कारण विलासितापूर्ण जीवन बिताने में दिलचस्पी रखते हैं। इस दिन सूर्यास्त के पश्चात की गईं यात्राएं व शाम को प्रारंभ किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं।

शनिवार वारों में सबसे अशुभ

इनका स्वामी शनि हैं। समस्त वारों में इसे सबसे अशुभ माना जाता है। इस दिन आरंभ किया गया कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता है। इस दिन यात्रा करने से सफलता कम होती है। इस दिन जन्म लेने वाले अनेक जातकों को स्वास्थ्य परेशानी होती हैै।

रविवार सभी प्रकार के कार्यों के लिए शुभ

इनका स्वामी तेजस्वी सूर्य हैं। सभी प्रकार के कार्यों के लिए दिन शुभ हैं। इस दिन जन्म लेने वाले जातक भाग्यशाली होते हैं। अगर इस दिन पूर्व की दिशा में यात्रा की जाती है तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button