ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आज दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिलेंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे हैं। ऑपरेशन जोडो मिशन के तहत नीतीश अभी दिल्ली में हैं।
नीतीश कुमार आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात करेंगे। इससे पहले रविवार को नीतीश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी साथ थे।

Opposition Jodo mission: LIVE Updates

नीतीश कुमार कह चुके हैं कि यदि सभी विपक्षी एक साथ आ गए और मिलकर चुनाव लड़े तो लोकसभा में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सीटें 100 से भी कम रह जाएंगी।

नीतीश लगातार यहां-वहां जा रहे हैं और नेताओं से मिल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लखनऊ जाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से भेंट की थी। इसके बाद वे भुवनेश्वर जाकर नवीन पटनायक से मिले थे। मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भी चर्चा की थी।

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार पटना में विपक्ष दलों का महासम्मेलन करना चाहते हैं। इसी के लिए नेताओं से बात कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button