ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

डिंडौरी जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

डिंडौरी । डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम सुकुलपुरा में अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वेदराम हनोते ने बताया कि चित्रभान मार्को उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लालपुर, थाना बेनीबारी जिला अनूपपुर, अपने साथी कैलाश उर्फ गोलू परस्ते पिता हीरा सिंह परस्ते 23 वर्ष व मनीष तेकाम उम्र 25 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम ग्राम शिवरी में हीरा सिंह आयाम के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार की सुबह तीनों युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर वापस लौट रहे थे। सुबह शहडोल मार्ग पर ग्राम सुकुलपुरा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चित्रभान मार्को की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों युवकों को इलाज के लिए गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान दूसरे युवक कैलाश परस्ते ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे युवक मनीष तेकाम को शहडोल रेफर कर दिया गया था। शहडोल ले जाते समय बेनीबारी के पास रास्ते में तीसरे युवक की भी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button