ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

गायत्री जयंती पर पूजा से खुलेंगे समृद्धि के द्वार जानिए तिथि और पूजा विधि

 हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन गायत्री की उत्पत्ति हुई थी। गायत्री मां काली, लक्ष्मी और सरस्वती माता का प्रतिनिधित्व करती हैं। वेद माता गायत्री जन्मोत्सव (Gayatri Jayanti 2023) के दिन विधि विधान के साथ पूजा करने से मन की हर मुराद पूरी होती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि गायत्री माता की आराधना करने से मानसिक शांति मिलती है और घर में सुख-समद्धि आती है। आइये जानते हैं गायत्री जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त –

गायत्री जयंती: शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि आरंभ – 30 मई, दोपहर 01: 07 बजे से

एकादशी तिथि समापन – 31 मई, दोपहर 01: 45 मिनट तक

गायत्री जयंती की तिथि – 31 मई 2023

गायत्री माता की महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति मां गायत्री की पूजा करता है उसे तीन देवियों – लक्ष्मी, सरस्वती और मां काली का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं गायत्री जयंती के दिन वेद माता की उपासना करने से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलती है। इस दिन सभी छात्रों को गायत्री मंत्र का 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।

इन मंत्रों का करें जाप

गायत्री मंत्र – ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र – महालक्ष्म्यै विद्महे विष्णुप्रियायै धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।

सरस्वती गायत्री मंत्र – सरस्वत्यै विद्महे ब्रमपुत्रयै धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र- ॐ कालिकायै च विद्महे, श्मशानवासिन्यै धीमहि, तन्नो काली प्रचोदयात्।

मंत्र जपने की विधि

गायत्री मंत्र का जाप सूर्योदय से पहले करना शुभ माना जाता है। मंत्र का जाप दोपहर के समय भी कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। पीले रंग के कपड़े पहनकर इस मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है। गायत्री मंत्र का जाप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Back to top button