मुख्य समाचार
भोपाल:- मध्य प्रदेश में 3 साल से एक ही जिले में पदस्थ पुलिस निरीक्षक हटाए जाएंगे, PHQ ने 27 मई तक मांगी जानकारी के साथ ही उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार देने के लिए छानबीन समितियां भी गठित की है।
भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) ने एसआई एवं एएसआई को उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार देने के लिए दो छानबीन समितियों का गठन किया है। कार्यपालिक बल के उपनिरीक्षक से निरीक्षक स्तर के व्यक्तियों को उच्च पद का प्रभार देने के लिए गठित छानबीन समिति के अध्यक्ष एडीजीपी पीटीआरआइ (PTRI) पुलिस मुख्यालय भोपाल जी. जनार्दन बनाए गए हैं। इसी प्रकार सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मियों को उच्च पद का प्रभार देने के लिए गठित छानबीन समिति के अध्यक्ष एडीजीपी एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल चंचल शेखर बनाए गए हैं।
