ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बंगाल में द केरल स्टोरी पर से बैन हटा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

 पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। आपको बता दें कि The Kerala Story फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों से घिरी हुई है। रिलीज के बाद से कई संगठन इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे थे।

आपको बता दें कि 12 मई को सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद फिल्म के निर्माताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में इसके प्रतिबंध और तमिलनाडु में इसके कथित ‘बैन’ को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई शुरू की थी। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने प्रतिबंध लगाने के फैसले पर बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह फिल्म सांप्रदायिक भावनाओं को आहत कर सकती है और दो समुदायों के बीच में वैमनस्य पैदा करती है।

वहीं तमिलनाडु सरकार ने भी 15 मई को निर्माताओं की याचिका पर एक जवाबी हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि फिल्म के निर्माता गलत बयान दे रहे हैं कि राज्य में फिल्म के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दिया है। तमिलनाडु में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के संबंध में किसी भी तरह के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि तमिलनाडु मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने 7 मई को अपने सिनेमाघरों से फिल्म वापस लेने के एक दिन बाद 8 मई को पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। द केरल स्टोरी काफी बवाल के बीच 5 मई को रिलीज कर दी गई थी। ये फिल्म अपनी कहानी के कारण कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गई। साउथ के कुछ राज्यों में भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने दी गई। विवादों के बीच द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदीप्तो सेन की इस फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ था। फिल्म ने अब तक 100 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

Related Articles

Back to top button