ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शहडोल में 2 हजार रुपए के नोट लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे कई लोग सराफा बाजार में भी दिखा चलन

शहडोल। आरबीआई ने 2000 के नोटों को पूरी तरह से वापस लेने का फैसला किया है। इसके बाद से लोगों के यहां रखे हुए 2000 के नोट अब बाहर निकलने लगे हैं। बाजार में पिछले लंबे समय से 2000 का नोट गायब था लेकिन अचानक इस तरह के फरमान के बाद अब बाजार में यह नोट अचानक से नजर आने लगा है। इसके बावजूद लोगों में थोड़ा सा डर है और वे अब 2000 के नोट बाहर निकालने लगे हैं और चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी यह नोट बदल जाए।

पेट्रोल पंप पर जाकर दे रहे

जिन लोगों के पास 2000 का नोट है वे इसे अपने पुराना कर्जा चुकाने में और पेट्रोल भरवाने में खर्च कर रहे हैं । जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर जब इस बात की तहकीकात की गई तो पता चला कि पेट्रोल पंप पर अमूमन एक से दो नोट ही 2000 के आया करते थे लेकिन शनिवार को इनकी संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है।

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि शनिवार को ठेकेदार अपने कर्मचारियों को पेमेंट करते हैं यही कारण है कि इस बार शनिवार को कर्मचारी जब पेट्रोल भरवाने आए तो इनके पास 2000 के नोट हाथ में थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी का कहना है कि शनिवार को 50 से 60 नोट 2000 के ढाई बजे तक आ चुके थे।

सराफा में भी दो हजार का नोट

इसी तरह सराफा बाजार में भी 2000 के नोटों का चलन अचानक दिखने लगा है । ज्वेलर्स संचालक मनीष सराफ ने बताया कि कुछ लोगों का पैसा उधार था उस पैसे को चुकाने के लिए आज वह लोग 2000 के नोट लेकर पहुंचे हैं।

23 मई से 30 सितंबर तक बदल सकते हैं

गौरतलब है कि आरबीआई ने साफ कहा है कि 2000 के नोट को आम जनता 23 मई से 30 सितंबर तक बैंक की शाखाओं में जाकर बदल सकती है या फिर अपने खाते में जमा करा सकती है । आरबीआई ने यह भी कहा है कि ग्राहक खाते में 2000 नोट के रूप में कितनी राशि जमा कर सकते हैं । खाता ना होने पर एक बार में 20 हजार तक बदल सकते हैं । केंद्रीय बैंक ने कहा है कि क्लीन नीट पॉलिसी के तहत यह नोट वापस लिए जा रहे हैं आरबीआई ने साफ कहा है कि 2000 रुपए के नोटों को बैंक खाते में जमा करने के लिए किसी भी प्रकार के नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है।

Related Articles

Back to top button