ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राज्य लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 67 केंदों पर कल।

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार 21 मई को शहर के 67 परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2.15 से शाम 4.15 बजे तक रहेगा। परीक्षा को बिना किसी समस्या के सफलतापूर्वक कराने के लिये कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष क्र.-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर जारी कंट्रोल रूमका टेलीफोन नंबर जारी कर दिया गया है, जो 0751-2446214 है। अधीक्षक आइआर भगत (मोबा. 94251-35143) कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए हैं। यह कंट्रोल रूम 21 मई को सुबह आठ बजे से परीक्षा समाप्त होने तक कार्यशील रहेगा। परीक्षा के लिये ग्वालियर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 24 हजार 750 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एडीएम एचबी शर्मा को परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा प्रभारी का दायित्व एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप सिंह तोमर को दिया गया है। संभागीय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त आइएएस राजकुमार पाठक (मोबा. 94254-13561) को सौंपी गई है। कृष्णकांत शर्मा को परीक्षा नियंत्रक पर्यवेक्षकीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। विषय विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षार्थी अब सिलेबेस की गहराई में जाने से बचें। दिमाग को शांत रखने के लिए भरपूर नींद लें। अब अ​धिकारी तैयारी करने का समय नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button