ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में कैलाश विजयवर्गीय के भाषण के दौरान पूरे हॉल में बज उठी तालियां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की दुखती रग पर हाथ रखा।

भोपाल। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की दुखती रग पर हाथ रख दिया। मंच पर जब उन्होंने अपना संबोधन शुरु किया तो उनके भाषण के दौरान पूरे हॉल में तालियां गूंजती रहीं। कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय नेताओं, मुख्यमंत्री, मंत्री,सांसद,विधायक और कार्यकर्ताओं के सामने वो तमाम मुददे उठाए जिनसे बीजेपी इन दिनों परहेज बरत रही है। विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी की असल वजह बताते हुए मंत्रियों और जिला अध्यक्षों को खूब नसीहत दी। विजयवर्गीय ने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कुछ सुझाव भी दिए। *कैलाश ने इस तरह सुनाई खरी-खरी* कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के सामने मंत्री और संगठन को खरी-खरी सुना दी। *कार्यकर्ता और नेता अनदेखी से नाराज* विजयवर्गीय बोले कि प्रदेश में बड़े पैमाने नाराजगी है, कार्यकर्ता और नेता नाराज हैं, उनका दर्द कोई नहीं पूछ रहा है। वे अपनी अनदेखी से नाराज हैं। उनकी पूछ परख नहीं हो रही है। उनकी उपेक्षा चुनावी साल में भारी पड़ सकती है। *प्रभारी मंत्री हवा की तरह जाते हैं,तूफान की तरह आते हैं* विजयवर्गीय ने कहा कि प्रभारी मंत्री अपने जिलों हवा की तरह जाते हैं और तूफान की तरह वापस आ जाते हैं। वे कार्यकर्ताओं से नहीं मिलते। जबकि प्रभारी मंत्रियों को हर दौरे में कार्यकर्ताओं के मिलने के लिए समय निश्चित करना चाहिए और हर बार अलग-अलग कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी नाराजगी दूर करनी चाहिए। *जिला अध्यक्षों में ऐसी अकड़ कि कुर्सी से नहीं उठते* विजयवर्गीय ने कहा कि आजकल के जिला अध्यक्षों में बहुत अकड़ है। वरिष्ठ नेताओं से मितना तो दूर उनके पास कोई आ जाए तो कुर्सी से भी नहीं उठते। *नाराजगी से हारे कर्नाटक की 37 सीटें* विजयवर्गीय ने कहा कि कर्नाटक की 37 विधानसभा सीटें हम इसी नाराजगी की वजह से हारे। इन सीटों पर हार-जीत का मार्जिन बहुत कम रहा। प्रदेश में हमें इस नाराजगी को दूर करना पड़ेगा। *हर विधानसभा में बनाओ नाराज कार्यकर्ताओं की सूची* विजयवर्गीय ने कहा कि जिला अध्यक्षों को हर विधानसभा में नाराज कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की सूची बनानी चाहिए। इन नेताओं से जिला अध्यक्षों और प्रभारी मंत्रियों को मिलना चाहिए। एक व्यक्ति यदि दस वोट भी प्रभावित कर सकता है तो चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button