ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

RBI: क्या आपके पास भी हैं 2000 के नोट जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

2000 Notes: शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपए के नोट को लेकर एक बड़ी घोषणा की। RBI ने बैंकों से कहा है कि वो लोगों को 2000 के नोट देना बंद कर दें। आरबीआई ने बताया कि इसकी छपाई काफी पहले ही बंद हो चुकी है और धीरे-धीरे इसे चलन से हटा लिया जाएगा। लेकिन अभी ये लीगल टेंडर बने रहेंगे। इस घोषणा के आम लोगों के मन में चिंता सताने लगी है कि उनके पास मौजूद 2000 के नोटों का क्या होगा? साथ ही पिछली बार की नोटबंदी की परेशानियां भी याद आने लगी होगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं इस फैसले से जुड़े उन सभी सवालों के जवाब, जो आपको परेशान कर रहे होंगे या आप जानने को उत्सुक होंगे।

2000 के नोटों का क्या करें?

अगर आपके पास 2000 के नोट हैं, तो घबड़ाने की कोई जरुरत नहीं है। सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि जनता को इन नोटों के बदले दूसरे नोट (जैसे- 500, 200,100) दे दें। सबसे आसान तरीका है, अपने 2000 के सभी नोट बैंक में जमा कर दें। इसके अलावा आप बैंक में जाकर एक बार में 2000 के दस नोट यानी 20000 रुपये तक बदलवा सकते हैं।

कब तक है समय?

आपको बता दें कि अभी 2000 के नोटों को बंद नहीं किया गया है। इसलिए आप इन नोटों से खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही इन्हें बैंक में जमा भी कर सकते हैं। आरबीआई ने इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया है। यानी आपके चार महीने से ज्यादा का समय है। 23 मई से 2000 हजार रुपये के नोट किसी भी बैंक में बदले या जमा किए जा सकेंगे।

बढ़ सकती है समय सीमा

न्यूज एजेंसी ANI ने RBI के सूत्रों के हवाले से बताया कि 2000 रुपए के नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रह सकते हैं। RBI को उम्मीद है कि बैंकों से नोट बदलने के लिए लोगों के लिए 4 महीने का समय काफी है। तब तक चलन में उपलब्ध 2000 रुपए के ज्यादातर नोट बैंकों में वापस आ जाएंगे। इसके बाद भी जरुरत पड़ी, तो इसकी समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। RBI के मुताबिक ये एक रुटीन प्रोसेस है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

क्यों लिया बंद करने का फैसला?

आरबीआई ने नवंबर, साल 2016 में आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24(1) के तहत 2 हजार रुपये का नोट जारी किया था। यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि उस समय चलन में मौजूद 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन कर दिया गया था। इसके बाद अर्थव्यवस्था में करेंसी की जरूरत को पूरा करने लिए 200 रुपए के नोट जारी किए गये। 8 साल बाद अब इस नोट को बंद किया जा रहा है। RBI ने अपने बयान में कहा कि 2000 रुपए के बैंकनोट को पेश करने का मकसद अब पूरा हो गया है, क्योंकि दूसरी कीमत के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में उपलब्ध हैं। यही वजह है कि 2018-19 में ही 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button