ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जून में मध्‍य प्रदेश आएंगे पीएम मोदी, फसल बीमा के तीन हजार करोड़ रुपये वितरित करेंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में प्रस्तावित हैं। भाजपा किसानों का साथ पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब इन्हें साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश आएंगे। जून में किसान महासम्मेलन प्रस्तावित किया जा रहा है। इसमें वे किसानों के खातों में फसल बीमा के तीन हजार करोड़ रुपये अंतरित करने की शुरुआत करेंगे। दरअसल किसान बड़ा वोट बैंक हैं और इन्होंने वर्ष 2018 के मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दो लाख रुपये का ऋण माफ करने के वचन के कारण समर्थन दिया था। इसी के चलते कांग्रेस 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीटें जीती थी। पार्टी ने इस बार भी किसानों को ऋण माफी का वचन दिया है। रबी और खरीफ की फसलें वर्ष 2021-22 में अतिवृष्टि के कारण प्रभावित हुई थीं। सरकार ने उक्त वर्ष में न्यूनतम एक हजार रुपये का फसल बीमा देने का प्रविधान किया था। इसके कारण 44 लाख किसानों ने बीमा कराया विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लगभग तीन हजार करोड़ रुपये के बीमा दावे मंजूर हुए हैं। अब बीमा की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जानी है। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। सूत्रों का कहना है कि सरकार चुनावी वर्ष में किसानों को साधने के लिए बड़ा कार्यक्रम करना चाहती है। साथ ही, राज्य सरकार ने हाल ही में 11.9 लाख किसानों की 2,123 करोड़ रुपये की ब्याज माफी देने का निर्णय लिया है। यह इस दृष्टि से बड़ा कदम है कि ब्याज माफी से इन किसानों को जून से सहकारी समितियों से खाद-बीज मिलने लगेगा, जो अपात्र होने के कारण बंद हो गया था। इसी तरह राज्य सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ भी 15 लाख से अधिक किसानों को देने जा रही है। कुछ अन्य योजनाओं की घोषणा की भी तैयारी है। किसान महासम्मेलन में पीएम मोदी की उपस्थिति से देशभर के किसानों को अच्छा संदेश दिया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button