मुख्य समाचार
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने 19 वाहनों से 86000 रूपये वसूले
मुरैना 19 मई 2023/क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार ने 18 मई को 19 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 86 हजार रूपये वसूले। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने पॉइंट लगाकर यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 19 वाहनों से 36 हजार रूपये की वसूली की। इसके अलावा यात्री बस एमपी-06-पी-0895 की चालानी कार्यवाही कर 50 हजार रूपये वसूले। जो राजस्व प्राप्ति हुई। इसके अलावा नेशनल हाईवे का भ्रमण कर सर्विस लेन के अतिक्रमण मुक्त कराने की विस्तृत प्लानिंग कर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कार्ययोजना बनाई।


