ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की वैज्ञानिक जांच के खिलाफ याचिका SC में अहम सुनवाई आज

वाराणसी के ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद केस (Gyanvapi Case) में शुक्रवार का दिन अहम है। सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग के वैज्ञानिक परीक्षण (Carbon Dating) कराने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस पर सर्वोच्च अदालत आज सुनवाई करेगा। यहां पढ़िए मामला से जुड़ा हर अपडेट

मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 मई को ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की प्राचीनता का पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की निगरानी में वैज्ञानिक परीक्षण का आदेश दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक सोमवार से वैज्ञानिक परीक्षण शुरू होना है।
गुरुवार को मस्जिद कमेटी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुजैफा अहमदी ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, पीएस नरसिम्हा और जेबी पार्डीवाला की पीठ के समक्ष मामले का जिक्र करते हुए कहा कि हाई कोर्ट ने शिवलिंग के वैज्ञानिक परीक्षण और कार्बन डेटिंग का आदेश दिया है। इसके खिलाफ उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की गई है।

हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक हिंदू और मुस्लिम पक्ष दोनों को 22 मई को जिला जज की अदालत में पेश होना है। एएसआई भी वहां मौजूद होगी और वैज्ञानिक परीक्षण के तौर-तरीकों पर वहां सुनवाई होगी।

Related Articles

Back to top button