ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी लेटरपैड दिखाकर ठगी करने वाला अर्जित वर्मा गिरफ्तार

कटनी। पुलिस ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के फर्जी लेटर पैड से जिला अस्पताल में टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपित अर्जित वर्मा को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि एक करोड़ 39 लाख के लेनदेन का आरोप है। लेटरपैड की जांच कराई थी, जो फर्जी पाया गया है। सिविल सर्जन डा. यशवंत वर्मा के भतीजे अर्जित वर्मा के खिलाफ कटनी के चार और खंडवा जिले के एक युवक ने आरोप लगाया है।

रकम मांगने पर आत्महत्या कर फंसाने की धमकी

युवकों का कहना है कि रकम मांगने पहुंचे तो पहले युवक अर्जित भटकाता रहा और बाद में आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी। इसके बाद युवक कोतवाली पहुंचे थे और लिखित शिकायत देकर जांच कराते हुए मामला दर्ज करने की मांग की थी। युवकों के बाद सिविल सर्जन ने भी अर्जित के खिलाफ 10 लाख लेकर वापस न करने की शिकायत कोतवाली में दी थी। मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई थी। मामले में लगातार पुलिस पर दबाव था। एक दिन पहले ही समाज सेवी संगठनों ने जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

Related Articles

Back to top button