ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सराफा दुकान की खिड़की तोड़कर 10 लाख के जेवरात चोरी छह माह में दूसरी बार हुई वारदात

राजगढ़, नवदुनिया प्रतिनिधि। जिले में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। खिलचीपुर में एक ही व्यापारी के यहां छह माह में दूसरी बार बड़ी चोरी हुई है। इस बार बदमाश दुकान की खिड़की तोड़कर दुकान में प्रवेश करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। आरोपित सीसीटीवी फुटेज में नकाब पहने नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया है।

जानकारी के मुताबिक खिलचीपुर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाशों ने सराफा बाजार में स्‍थित संजय सराफ-राजेश सराफ की ज्वैलरी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने दुकान की साइड में बने कच्चे मकान के समीप खिड़की तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। जिस कच्चे मकान की ओर से वह दुकान में घुसे, वह मकान सूना था, इसलिए उन्हें दुकान में पहुंचने में आसानी रही। बदमाशों ने दुकान में पहुंचते हुए वहां रखी अलमारियों के ताले चटकाए। इसके बाद करीब 8 से 10 किलो चांदी, अंगूठी, बिछूड़ी, नकदी लेकर गायब हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद दुकान मालिक ने दुकान में जाकर देखा तो पूरा माल गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पहले स्थानीय पुलिस पहुंची व उसके बाद एसपी वीरेंद्र सिंह, स्क्वाड डाग टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

सीसीटीवी में नजर आए नकाबपोश बदमाश

दुकान मालिक राजेश सराफ ने बताया कि आसपास के जो सीसीटीवी देखे गए हैं, उनमें 4 बदमाश नकाब पहने हुए नजर आ रहे हैं। वह बाकायदा दुकान में प्रवेश किए व पीछे के रास्ते से ही सामान लेकर गायब हो गए। हमें घटना के बारे में पता नहीं था। सुबह करीब 9 बजे आसपास के लोगों ने साइड की खिड़की टूटी देखी तो इसकी जानकारी हमें दी। इसके बाद हमने मौके पर पहुंचकर देखा तो माल गायब था।

छह माह पहले हुई थी 40 लाख की चोरी

इसी दुकान में करीब 6 माह पहले भी बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय बदमाशों ने मकान के पीछे के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया था। दुकान के अंदर की अलमारियां, व गोदरेज आदि के ताले तोड़ते हुए करीब 40 लाख रुपये का सोना-चांदी व नकदी गायब कर दिया था। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर कुछ मशरूका जब्त कर लिया था। छह माह के भीतर फिर से यह दूसरी बार चोरी हुई है।

चार बदमाश चोरी करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। संजय सराफ की दुकान में दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। पहले भी चोरी हुई थी, जिसे अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। अब पुनः चोरी की घटना हुई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

– वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी

Posted By: Ravindra Soni

Mp

Related Articles

Back to top button