ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

हज यात्रियों का टीकाकरण एवं ट्रेनिंग शिविर हुआ संपन्न।

मुरैना हज कमेटी के सचिव इमराज खान ने बताया कि दिनांक 17.05.2023 को हज पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण एवं ट्रेनिंग शिविर, कमेटी के अध्यक्ष जनाब चंगेज खान (सीमा भाई) की अध्यक्षता में शहर की एम.एस. रोड स्थित जामा मस्जिद मुरैना में गवर्नमेंट हज ट्रेनर जनाब हाजी लियाकत हुसैन साहब एवं हाजी अब्दुल हक साहब एवं जामा मस्जिद के इमाम द्वारा ट्रेनिंग कराई गई एवं डॉ. योगेश तिवारी जी तथा डॉ. अजय गोयल जी के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ के सहयोग से टीकाकरण सम्पन्न हुआ। हज कमेटी द्वारा सभी हाजियों, हज ट्रेनर्स, डॉक्टर्स, एवं मेडिकल स्टाफ का माला पहनाकर स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। हज कमेटी ने हाजियों से मुल्क की हिफाजत और अमन चैन एवं भाईचारा बनाये रखने के लिए दुआएं करने की गुजारिश की है कार्यक्रम में उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एड. मिर्जा जाफर बेग साहब, भाजपा अल्प्संख्ययक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश खान, जामा मस्जिद अध्यक्ष आशिफ खान, फहीम पठान, शाहिद खान, अब्दुल राशिद, अब्दुल माजिद, सब्बीर खान, आविद खान, कासिम खान, मोना वारसी, राशिद खान, अमजद खान, जावेद मिर्जा, चांद बाबू एवं अन्य साथी शामिल रहे। हाजियों का स्वागत करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता जी एवं पूर्व विधायक एवं अल्पसंख्यक एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज कंसाना के भतीजे कुशल कंसाना ने हज पर जाने वाले यात्रियों को बधाई देते हुए शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button