ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

चरित्र शंका में पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, फरसे से काट डाले प्राइवेट पार्ट्स

रतलाम: रतलाम जिले के आलोट में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने धारदार हथियार से पत्नी के गुप्तांगों तक को काट डाला। पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

घटना जिले के आलोट तहसील के गांव तलोद का खेड़ा की है। यहां के निवासी बालूसिंह सरदारसिंह के घर के दरवाजे आज सुबह देर तक नहीं खुले तो लोगों को कुछ शंका हुई। गांव के सरपंच ने इसकी सूचना आलोट पुलिस को दी। मौके पर आलोट पुलिस पहुंची। मौके पर बालूसिंह के दो बच्चे भी घर के बाहर खड़े थे। यह दोनों बच्चे कल रात को गांव में ही रहने वाली अपनी मौसी के घर चले गए थे। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर एक कमरे में एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी तथा एक व्यक्ति रस्सी से फांसी लगा हुआ था।

आसपास के लोगों से पुलिस ने पता किया तो मृतक व्यक्ति बालूसिंह और महिला उसकी पत्नी तेजकुंवर उर्फ तेजुबाई थी। आलोट पुलिस ने एफएसएल अधिकारी को सूचना दी। पुलिस को कमरे के अंदर से एक मोबाइल फोन, एक डायरी, खून से सनी एक कुल्हाड़ी, फरसा, दराता मिले। पुलिस सभी को जब्त कर पति पत्नी के शवों को पीएम के लिए आलोट हॉस्पिटल पहुंचाया।

पीएम के बाद दोनों के शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए। आलोट थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह के मुताबिक मृतक बालूसिंह शराब पीने का आदी था। वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। वह रोज पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक पीएम के बाद दोनों के शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए। आलोट थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर के मुताबिक मृतक बालूसिंह शराब पीने का आदी था। वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। वह रोज पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़का है। मृतक खेती का कार्य करता था। बताया जाता है कि मृतक बालूसिंह ने पहले पत्नी की बुरी तरह से हत्या की। उसकी पत्नी के सिर, चेहरे सहित गुप्तांगों पर धारदार हथियार से चोट के निशान है। पत्नी की हत्या के बाद बालूसिंह ने भी खुद फांसी लगा ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button