ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

विपक्षी दलों से अपील प्रियंका वाड्रा को घोषित करें पीएम पद की उम्मीदवार

 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई है। पार्टी नेताओं को लगने लगा है कि यह जीत आने वाले विधानसभा चुनावों और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा की हार की राह आसान कर सकती है। इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ी बात कही है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि तमाम विपक्षी दलों को मिलकर प्रियंका वाड्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, अगर विपक्ष को 2024 में नरेंद्र मोदी को हराना है तो ऐसा बड़ा चेहरा सामने लाना होगा जो लोकप्रिय, विश्वसनीय और स्वीकार्य हो। मुझे लगता है कि प्रियंका वाड्रा से अधिक लोकप्रिय, स्वीकार्य और विश्वसनीय कोई नेता नहीं है। मैं विपक्षी दलों से उन्हें पीएम उम्मीदवार घोषित करने की अपील करना चाहता हूं। देखिए वीडियो

क्या पीएम की कुर्सी के लिए राहुल बनाम प्रियंका

क्या पीएम पद की उम्मीदवार के लिए कांग्रेस में राहुल गांधी बनाम प्रियंका वाड्रा होने जा रहा है? जानकारों का कहना है कि विपक्ष से पहले कांग्रेस को यह तय करना होगा कि वे किसे अपना चेहरा बनाना चाहती है? कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के नाम पर दो धड़े बंटे हुए हैं।

कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद से नेता राहुल को पीएम उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि अगल प्रधानमंत्री बताते लगे हैं। वहीं विपक्षी दलों में इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। गांधी परिवार के किसी सदस्य को चेहरा बनाने पर ममता बनर्जी के साथ ही अखिलेश यादव, केसीआर और अरविंद केजरीवाल को आपत्ति हो सकती है।

Related Articles

Back to top button