ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बाप-बेटे ने 14 माह तक नाबालिग के साथ की दरिंदगी, मां भी नशे देकर करवाती थी ऐसा काम…

पटियाला। चंडीगढ़  के पटियाला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां बाप-बेटे ने नाबालिग से एक नहीं बल्कि लगातार 14 माह तक रेप किया। घटना में संलिप्त एक औरत पर नशा सूंघाकर देह व्यापार जैसा घिनौना काम कराने का आरोप है। यही नहीं परिजनों की शिकायत पर लंबे समय तक पंजाब पुलिस ने ही कोई कार्रवाई नहीं की। जब कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

पुलिस जब हरकत में आई तब आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहें हैं।

शादी का दिया झांसा

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, रोहित पटियाला के घनौर की रहने वाली नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था। नाबालिग को भगाकर वह अपने घर गोबिंदगढ़ ले आया। जहां उसने अपने पिता के साथ मिलकर नाबालिग के साथ रेप किया। रेप का सिलसिला लगातार 14 माह तक चलता रहा। इसके बाद रोहित की मां ने नाबालिग को देह व्यापार में धकेल दिया। पीडि़ता के परिजन कई बार पुलिस के पास गए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उन्हें थाने से मारपीट कर भगा दिया गया।

थकहार कर पीडिता के परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने मामला दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिये। तब जाकर पुलिस चेती। साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी रोहित की मां व एक अन्य आरोपी फरार है। घिनौनी वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी है। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button