ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

धूल भरी आंधी की चपेट में दिल्ली-एनसीआर कई राज्यों में बारिश का अनुमान

देश के तमाम हिस्सों में एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है और कई हिस्सों में ये 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। उधर, दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही धूल भरी आंधी चल रही है। पूरा शहर धूल की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के चक्रवाती तूफान की वजह से ऐसा हुआ है। चक्रवाती हवाओं की वजह से उत्तर राजस्थान में भी धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं बारिश हुई है। IMD का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा, लेकिन इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आज दिन में पारा 42 डिग्री तक चढ़ने के आसार हैं।

मौसम का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक अरब देशों में पश्चिमी विक्षोभ का एक सिस्टम सक्रिय है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आया है। मैदानी इलाकों पर एक सर्कुलेशन बना हुआ है, जबकि एक और पश्चिमी विक्षोभ 17 मई को आ रहा है। इन दोनों सिस्टम्स के प्रभाव से मौसमी गतिविधियों में बदलाव आएगा।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है जबकि हरियाणा और राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इनके अलावा बंगाल की खाड़ी से चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से यूपी के प्रयागराज, झांसी, जालौन, महोबा जैसे जिलों और बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और पूर्वोत्तर राज्यों में 16 से 19 मई के बीच मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

लू की संभावना

मौसम विभाग ने 16 से 17 मई के बीच ओडिशा के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा विदर्भ में भी हीट वेब चलने की संभावना है। 16 मई को बंगाल और दो दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच दिनों के पूर्वानुमान में बताया है कि आज और कल, ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी यूपी, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button