मुख्य समाचार
मुरैना। शनि मंदिर शनिचरा को भी उज्जैन महाकाल लोक की तरह बनाने का शासन का चल रहा है प्लान।
मुरैना। ऐंती पर्वत स्थित शनिधाम को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित करने का प्लान तैयार हो रहा है। शनि धाम की 6.5 किमी लंबाई की परिक्रमा में चंबल अंचल के 30 महापुरुषों, संत-महात्माओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। शनिधाम को वर्ल्ड स्तर का हेरिटेज बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर ने शनिधाम पहुंचकर शनि डेवलपमेंट कमेटी के सदस्यों से चर्चा की। ताेमर ने कहा- शनिधाम को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जाए। शनिधाम को शनि लोक के रूप में विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार कराया जा रहा है। शनि परिक्रमा में 30 महापुरुषों की प्रतिमाएं लगेंगी। ये काम कराए जाएंगे शनिकुंड का बनाया जाएगा। ताकि श्रद्धालु कुंड में स्नान के बाद मंदिर में तेल अभिषेक के लिए पहुंचें। सैलानियों के ठहरने के लिए धर्मशाला। मंदिर परिसर में सोलर लाइट भी लगाई जाएगी। प्रशासनिक भवन का निर्माण भी होगा। शनि परिक्रमा में शिव पर्वत का निर्माण भी होगा।
