ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश के उज्जैन भोपाल सतना और छतपुर में बनेंगे सांस्कृतिक वन

भोपाल। प्रदेश के चार नगरों में गुजरात की तर्ज पर सांस्कृतिक वन बनाए जाएंगे। इसके लिए उज्जैन, भोपाल, सतना और छतरपुर जिले का चयन किया गया है। उज्जैन जिले में महाकाल वन स्थल बनाया जाएगा। भोपाल के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में सांस्कृतिक वन, सतना जिले के चित्रकूट में श्रीराम वन स्थल और छतरपुर जिले के खजुराहो में विरासत वन बनाया जाएगा। इन सांस्कृतिक वनों में मुख्य रुप से आध्यात्मिक उपवन, स्प्रीचुअल गार्डन और कम्युनिटी जोन बनाए जाएंगे। नवग्रह वन, नक्षत्र वन, राशि वन एवं पंचवटी वन भी निर्मित किए जाएगे। पार्किंग जोन एवं पर्यटकों के लिए फूड कोर्ट भी होंगे।

प्रधानमंत्री ने मप्र में सांस्कृतिक वन बनाने की कही थी बात

पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में बनाए गए सांस्कृतिक वनों की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी इस तरह के वन बनाने की बात कही थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसमें रुचि दिखाते हुए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को निर्देश दिए थे। बैंस के निर्देश पर वन विभाग ने गुजरात के सांस्कृतिक वनों का अध्ययन किया था और शासन को एक रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर अब इसी तरह के वन मध्य प्रदेश में भी बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में चार नगरों का चयन किया गया है। बता दें कि गुजरात में इस तरह के सांस्कृतिक वन काफी संख्या में बन गए हैं। वहां हर साल एक जिले का चयन ऐसे स्थल बनाने के लिए किया जाता है।

छतरपुर के लवकुश नगर में बनेगा विरासत वन

प्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो मंदिर से चार किमी दूर लवकुश नगर क्षेत्र की 17 एकड़ भूमि पर विरासत वन स्थल बनेगा। इसकी डीपीआर तैयार है और कार्य भी प्रारंभ हो गया है। विरासत वन स्थल पर करीब सात करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। शेष तीन जिले सतना के चित्रकूट में श्रीराम वन स्थल, उज्जैन में महाकाल वन स्थल एवं भोपाल के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में बनाए जाने वाले सांस्कृतिक वन पांच-पांच हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित होंगे। इनकी डीपीआर भी बन गई है। प्रत्येक सांस्कृति वन स्थल पर सात-सात करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। –

Related Articles

Back to top button