ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

प्रयागराज में घर के बाहर बैठे परिवार को बेकाबू कार ने रौंदा, 4 की मौत।

प्रयागराज में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां घर के बाहर बैठे 5 लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मरने वालों में पति-पत्नी और 7 साल का बेटा शामिल हैं. घटना सोरांव थाना के नहर ददौली लकड़मंडी चौराहे की है. घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को प्रतापगढ़-प्रयागराज हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया. नाराज ग्रामीण डीएम और सीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे. एसडीएम सोरांव सार्थक अग्रवाल समेत प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे. वह ग्रामीणों को काफी देर तक समझाते रहे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे. काफी मशक्कत के बाद देर रात पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया. इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. 4 की मौके पर मौत मृतक 35 वर्षीय राजेंद्र साहू का परिवार गांव गधिना में रहता है. जबकि वह पत्नी और दो बच्चों के साथ सोरांव में रहते थे और बर्तन की दुकान चलाते थे. शनिवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे, तभी अचानक प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने राजेंद्र के पूरे परिवार को रौंद दिया. इसके बाद कार पलट गई. हादसे में राजेंद्र साहू, उनकी पत्नी सरिता, बेटा अर्णव और ग्राहक लल्लू (50) की मौके पर ही मौत हो गई. राजेंद्र के भतीजे परमजीत की 13 दिन बाद शादी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कार किनारे जाकर पलट गई. इस दौरान उसमें सवार लोग निकलकर भाग निकले. चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आक्रोशित लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ भी की. पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोककर कार को कब्जे में लिया. स्थानीय ने बताया कि यह लोग सड़क किनारे घर के बाहर तख्त पर बैठे थे. तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने इन लोगों को रौंद दिया. हादसे की आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहंचे. इसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई. नाराज लोगों ने कार में की तोडफ़ोड़ हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए. जबकि ड्राइवर लोगों के बीच फंस गया. हालांकि गनीमत रही कि पुलिस समय पर पहुंच गई. पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. जबकि गुस्साए लोग कार में तोडफ़ोड़ करने लगे. गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इंस्पेक्टर सोरांव अशोक कुमार का कहना है कि हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है. जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button