ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शादी डाट काम पर नर्स से दोस्ती फिर दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

खंडवा। शादी डाट काम पर नर्स से दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाले महाराष्ट्र के धुले के पास रहने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मामला पदमनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी का है। यहां किराए के मकान में रह रही नर्स की शिकायत पर पदमनगर पुलिस ने आरोपित योगेश पाटील पर केस दर्ज दर्ज किया था। दरअसल मामला शादी डाट काम से जुड़ा हुआ है।

नर्स की दोस्ती इस साइट पर धुले के ग्राम बरछड़ में रहने वाले योगेश पाटील से हुई थी। 15 मई 2020 को बातचीत शुरू होने के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़ित नर्स ने योगेश को बताया कि वह स्टाफ नर्स है। उसका पति से तलाक हो गया है। अब फिर से शादी करने के लिए एक अच्छे युवक को तलाश है।

इसके बाद योगेश खंडवा आकर नर्स के साथ रहने लगा। दोनों करीब दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में संतोषी नगर में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। नर्स जब भी योगेश से शादी का कहती वह उसे टाल देता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था। 14 जुन 2022 का योगेश नर्स को छोड़कर धुले चला गया। इसके बाद नर्स ने 29 नवंबर 2022 को पदमनगर थाने में योगेश की शिकायत की थी। थाने में उसके विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button