ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के लिए अलग से बनाया जाएगा शिकायत पोर्टल सीएम हेल्पलाइन से होगा लिंक

भोपाल। दिव्यांगजनों की शिकायतें सुनने के लिए राज्य सरकार अलग से एक पोर्टल बनाने जा रही है। यह पोर्टल सीएम हेल्पलाइन की तरह ही काम करेगा। इस पर केवल दिव्यांग ही शिकायत कर सकेंगे। यह पोर्टल सीएम हेल्पलाइन पोर्टल से लिंक किया जाएगा।

शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग से एक नंबर भी जारी किया जाएगा। दिव्यांगजन अपने पेंशन प्रकरण, बीमा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसी तमाम आवश्यकताओं को पूरा करने में आ रही समस्याओं की दिव्यांग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

वहीं अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी दिव्यांगों की मदद करने में कोताही बरतता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह का पोर्टल बनाने की मंशा जाहिर की थी। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा यह पोर्टल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दिव्यांग अधिकारियों द्वारा ही सुनी जाएंगी दिव्यांगों की शिकायत

इस पोर्टल की खास बात यह होगी कि इस पर दिव्यांग शिकायतकर्ता ही शिकायत दर्ज करा सकेगा और संबंधित की शिकायत सुनने वाला भी दिव्यांग अधिकारी होगा। इस व्यवस्था में काल अटेंड करने से लेकर शिकायत का निराकरण तक दिव्यांग व्यक्ति द्वारा किया जाएगा।

इसके लिए दिव्यांग अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। शिकायत को संबंधित विभाग के लिंक अधिकारी के पास भेजा दिया जाएगा और लगातार इसकी मानिटरिंग की जाएगी। निश्चित समय सीमा में इसका समाधान भी करना अनिवार्य होगा। अगर समय पर शिकायत का निराकरण नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी निर्धारित की जाएगी।

इनका कहना है

मुख्यमंत्रीजी की मंशा के अनुरूप दिव्यांगों के लिए अलग से एक शिकायत पोर्टल बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव तो बना लिया है। अब केवल मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलना शेष है। इस पोर्टल का संचालन दिव्यांगों द्वारा ही किया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन से यह पोर्टल लिंक रहेगा।

– संदीप आष्ठाना, अवर सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय भोपाल

Related Articles

Back to top button