ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कर्नाटक में BJP ने हार मानी, राहुल गांधी ने कहा- कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ, मोहब्बत की दुकानें खुलीं ।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया के सामने आए. बोले- कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं. कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत अच्छी लगती है. राहुल के बयान से करीब डेढ़ घंटा पहले ही भाजपा ने कर्नाटक में हार स्वीकार कर ली. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे. इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 33 सीटों पर जीती है और 104 पर आगे है यानी कुल 137 सीटें. भाजपा को 15 पर जीत मिली है और 47 सीटों पर आगे है यानी कुल 62 सीटें. जेडीएस 4 सीटें जीती है और 17 पर आगे है, कुल 21 सीटें. अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है. पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े. उन्होंने कहा, मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था. मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था. कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है. राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई है. आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था. वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) सिंगल पार्टी को बहुमत मिला. भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी. उसने बाहरी सपोर्ट से सरकार बनाई. पहली बार 73.19 प्रतिशत मतदान, पिछले चुनाव से 1 प्रतिशत अधिक 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले. चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ है. यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button