ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जेयू की कार्यपरिषद की बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा पहली बार ईसी सदस्य धरने पर बैठे

 ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक में शनिवार को लगभग 2 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। कई दिनों से सुर्खियां समेट रहे बीएड संबद्धता में लेनदेन के मामले में जांच कमेटी गठित करने की मांग को लेकर बैठक में कार्यपरिषद सदस्य डा विवेक भदौरिया और शिवेंद्र राठौर ने कुलपति से चर्चा की । संतुष्टिजनक जवाब न मिलने पर नाराज होकर दोनों कार्यपरिषद सदस्य हाल के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद शेष चार ईसी मेंबर भी पीछे पीछे धरने पर आ बैठे। बैठक भंग होती देख जेयू के कुलपति भी सभी के साथ वहीं जमीन पर बैठकर बात करने लगे। लंबे विचार विमर्श के बाद जांच कमेटी बनाने पर सहमति हुई जिसके साथ सभी ईसी को धरने से उठाया गया। जैसे ही कार्यपरिषद की बैठक शुरू होने वाली थी वैसे ही फिर से उन्हीं दोनों कार्यपरिष्रद सदस्यों और कुलपति के बीच बहस हो गई । अंत में दोनों कार्य परिषद सदस्य शिवेंद्र राठौर और डा विवेक भदौरिया बैठक का बहिष्कार कर चले गए। गौरतलब है शुक्रवार को हुए इस विवाद के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी जांच कमेटी की मांग करते हुए कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Back to top button