ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। शराबी बेटे को रूपये ना देने पर कलयुगी बेटे ने लोहे की रॉड से मारकर अपने ही पिता की कर दी हत्या गिरफ्तार।

(सच टाइम्स संवाददाता) ग्वालियर के आंतरी सहरवाया गांव में किसान की लोहे की रॉड हत्या का खुलासा पुलिस ने 6 दिन में कर दिया है। हत्या करने वाला किसान का बेटा ही निकला है। पिता से पैसों के लेनदेन पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद नशे में धुत बेटे ने आधी रात घर के आंगन में सो रहे पिता की रॉड मुंह पर मारकर हत्या कर दी। हत्या आरोपी बेटे को आंतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद करा दी है। घटना के समय कुछ दूरी पर किसान का बेटा सो रहा था, लेकिन रात को उसने आवाज नहीं सुनी। उसका यह कहना ही पुलिस का पहला सुराग बना। संदेह पर बैठाकर पूछताछ की तो वह टूट गया। ग्वालियर-झांसी हाइवे पर बसा आंतरी थाना स्थित सहरवाया गांव छह दिन पहले किसान गजेन्द्र सिंह जाट (46) पुत्र प्रताप सिंह जाट की हत्या से दहशत में आ गया था। घर के आंगन में सो रहे किसान काे किसी ने मुंह और चेहरे पर रॉड मारकर हत्या कर दी थी। कुछ दूर किसान का बेटा आकाश जाट भी सो रहा था, लेकिन घटना का पता सुबह उस समय लगा, जब अन्य परिजन आए और किसान को सोता देखा। मुंह पर से चादर हटाया, तो लहूलुहान पड़े किसान की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना से आसपास सनसनी फेल गई थी। गांव में दहशत थी कि घर के अंदर आंगन में कौन इतनी बेरहमी से मार सकता है, जबकि किसान की किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे शक के घेरे में आया मृतक का बेटा घटना के दो दिन बाद जब पुलिस कप्तान राजेश सिंह चंदेल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि जिस स्थान पर हत्या हुई थी, उससे कुछ ही दूरी पर उसका बेटा आकाश सो रहा था। जब उससे पूछताछ की तो उसने कोई आवाज या अन्य जानकारी से इनकार किया। जब उसकी पड़ताल की तो पता चला कि वह शराब पीने का आदी है। पेट्रोल पंप पर काम करता है। साथ ही, उसका पैसों के लिए पिता से विवाद हुआ था। मामले की पड़ताल करना शुरू की तो छोटे-छोटे सुराग मिलते चले गए। आकाश पर शंका हुई, तो उससे पूछताछ की गई। वह बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे उस पर शंका पुख्ता हुई।पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है किसान की हत्या में उसके ही बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस लगातार पूछताछ करती रही। पर दो दिन तक आकाश नाटक करता रहा। जैसे ही पुलिस उससे पूछताछ करती वह रोने लगता पिता को याद करते ही आंसू की धारा बहने लगती। इस पर पुलिस को दया आ जाती थी। पर पुलिस भी उससे लगातार पूछताछ करती रही। जिसके उसने हत्या का खुलासा किया। उसने कुबूल किया कि मैंने ही पिता की हत्या की है। नशे का आदी है हत्या आरोपी बेटा -पुलिस ने बताया कि किसान गजेन्द्र जाट से उसके बेटे आकाश ने कुछ रुपए मांगे थे, लेकिन किसान ने देने से मना किया तो बेटे ने झगड़ा किया। पर किसान यह नहीं जानता था कि चंद रुपयों के लिए यह मुझे मार डालेगा। किसान का बेटा नशे का आदी है। रुपए नहीं मिलने पर उसने नशा किया और पिता को रात के अंधेरे में मार डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button