ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

गद्दों के शोरूम तक पहुंची सिंह बेकर्स की भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख

सेक्टर 11 स्थित सिंह बेकर्स में आज तड़के लगभग 2:30 बजे आग लग गई। आग लगने से सिंह बेकस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और भयंकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी।  25 से 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और कड़ी मशक्कत के बाद सिंह बेकर्स में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच यह आग और फैल गई है, बेकर्स के बाद अब ये आग गद्दे के शोरूम तक पहुंच गई।

इस आग की चपेट में एक गद्दों का शोरूम भी आ गया। यह शोरूम में रखें चादर गद्दे एवं अन्य सिंथेटिक का सामान जल रहा है। दमकल विभाग की गाड़ियां इस आग पर लगातार काबू पाने की कोशिश कर रहे थे औऱ अंत में इस पर काबू पा लिया गया।

दमकल विभाग के प्रमुख तरसेम लाल के अनुसार इस आग को काबू पाने में समय लगेगा, क्योंकि इस सिंथेटिक का सामान होने के चलते आज जल्दी नहीं बुझ रही है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 3:00 बजे आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद पूरे पंचकूला से दमकल विभाग की गाड़ियां एवं कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया गया सिंह बेकर्स का सारा सामान जलकर राख हो गया है। आगे गद्दों के शोरूम की आग को बुझाने के लिए प्रयास जारी है।

सिंह बेकर्स के मालिक जसपाल सिंह के अनुसार वह 10 बजे रात को दुकान बंद करके गए थे और सुबह लगभग 3:30 उन्हें आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और उनका करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

 

Related Articles

Back to top button