ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

झारखंड में गर्मी से नहीं मिल रही राहत, राजधानी रांची में गर्मी से परेशान मरीज

झारखंड की धरती तप रही है। आधा दर्जन जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। फिलहाल राहत के भी आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होगा।

40 डिग्री के पार हो सकता है पारा

गर्मी से आमजनों में असहजता की स्थिति है। सुबह 11 बजने के बाद से ही तेज धूप का असर दिखने लगता है। पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के 16 जिलों में अगले 4 दिनों के अंदर पारा 40 डिग्री के पार रहने की उम्मीद है।

ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किया है।

तूफान मोचा को लेकर अलर्ट

चक्रवाती तूफान मोचा को लेकर कई जिलों को अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर जोन के कारण चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मोचा का असर झारखंड में कम ही पड़ेगा। इसके बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव के रूप में तेज होने की संभावना है।

इसके बाद बंगाल की मध्य खाड़ी और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना है। केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मोचा प्रारंभिक चरण में है और चक्रवात के अन्य मापदंडों को एक मजबूत चक्रवात में विकसित होने के बाद ही सूचना सार्वजनिक की जाएगी।

11 से 14 मई तक दोपहर या शाम के समय आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 15 मई को राज्य में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है।

रांची में गर्मी का सितम

राजधानी में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। शहर में आम लोग तो परेशान हैं ही, सबसे अधिक परेशानी रिम्स में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को उठानी पड़ रही है।

मरीजों के परिवजन यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि यहां इलाज तब कराएं जब गर्मी की मार से बच सकें।

रिम्स के न्यूरो वॉर्ड में एसी-पंखा खराब होने के कारण मरीज गर्मी से परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए मरीज खूद पंखा घर व दुकानों से खरीदकर लाने को मजबूर है। वहीं न्यूरो वॉर्ड में सबसे अधिक नस से सबंधित मरीज पहुंचते है। गर्मी में रिम्स में ऐसा ही इलाज चलता रहा तो इलाज से पहले ही गर्मी से मरीजों की जान चली जाएगी।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम 23 डिग्री गढ़वा का रिकार्ड किया गया है। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button