ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व पाक पीएम इमरान खा दोषी करार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। इमरान खान की रिहाई को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। पूरे देश में हिंसा की घटनाएं भड़क रही हैं। सेना के कोर कमांडर के घर में तोड़फोड़ कर प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, बुधवार को इमरान खान इस्लामाबाद में सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को इमरान खान तोशाखाना केस में दोषी करार दिए गए हैं। आपको बता दें कि तोशखाना विवाद तब सामने आया, जब अगस्त 2022 में, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने इमरान के खिलाफ मामला दायर किया था, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने तोशखाना को दिए गए उपहारों के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया और कुछ उपहारों की “अवैध” बिक्री से उन्होंने आय की।

 

Related Articles

Back to top button