ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

आलिया भट्ट ने दिया नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल होने पर करारा जवाब

आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में 10 साल हो चुके हैं। साल 2012 में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपनी शुरुआत की थी। 10 साल में आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में अलग-अलग किरदार निभाए हैं।

राजी से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी और हाइवे जैसी कई सफल फिल्में एक्ट्रेस ने अपने करियर में दी। हालांकि, अनन्या और जाह्नवी कपूर की तरह उन पर भी हमेशा नेपोटिज्म का टैग लगता रहा है।

अब हाल ही में आलिया भट्ट ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए ये स्वीकार किया है कि उनके लिए इंडस्ट्री में आना आउटसाइडर के मुकाबले आसान था, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ऐसी बात कही, जिसको सुनकर ट्रोल्स की बोलती बंद हो जाएगी।

‘मेरे लिए इंडस्ट्री में आना आसान था’- आलिया भट्ट

बॉलीवुड में फैंस का दिल जीतने के बाद आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने हार्पर बाजार अरब से बातचीत में नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने कहा, ”पिछले कई सालों से इस पर काफी बातचीत हुई है।

इसका लंबा और छोटा जवाब ये है कि मुझे सहानुभूति है। मैं इस बात को समझती हूं कि मेरे लिए इंडस्ट्री का रास्ता दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा आसान था और मैं अपने सपनों की तुलना दूसरों के सपनों से करती हूं, क्योंकि कोई भी सपना छोटा बड़ा या ज्यादा इंटेंस नहीं होता। सभी के सपने समान है। मैं ये समझ सकती हूं, ये बातें कहां से आती हैं”।

आलिया ने कहा, “मैं इस पर सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि मैं इस बात को समझती हूं कि मेरी एक अच्छी शुरुआत हुई है, मैं ये भी मानती हूं कि मेरे पास वह सुविधाए थीं, इसलिए मैं हर दिन अपना 100 पर्सेंट देती हूं और मैं अपने काम को कभी भी हल्के में नहीं लेती।

मैं सिर्फ एक ही काम कर सकती हूं अपना सिर नीचे रखकर अपना काम”। आपको बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर कहा था कि उन्हें अपने पिता की वजह से इंडस्ट्री में काम नहीं मिला, बल्कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था।

इस फिल्म से हॉलीवुड में रखेंगी कदम

आलिया भट्ट के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। गली ब्वॉय के बाद एक बार फिर से उनकी जोड़ी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दिखेगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में भी दिखाई देंगी।

 

Related Articles

Back to top button