ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

 प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी पर अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल अपरा एकादशी आज 15 मई 2023, दिन सोमवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अपरा एकादशी को अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ये एकादशी पापों का नाश करने वाली मानी गई है। मान्यता है कि अपरा एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार का भय दूर होता है और प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। इसके अलावा ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपरा एकादशी के दिन करने से तमाम तरह के कष्ट दूर होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…

पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
धर्म शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है, इसलिए श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और जल चढ़ाएं।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये कार्य
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। ऐसे में शाम को पूजा के बाद घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

भगवान विष्णु का गाय के दूध से करें अभिषेक
अपरा एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध लेकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में खुशियां आएंगी।

न खाएं चावल
किसी भी एकादशी तिथि के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। एकादशी के दिन चावल खाना शुभ नहीं होता है। कहा जाता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से प्राणी रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म पाता है।

Related Articles

Back to top button